पचमढ़ी में विदेशी पर्यटकों का आगमन
By Test Admin2 · Oct 31, 2025
मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में विदेशी पर्यटकों का एक बार फिर आगमन हुआ है । मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा भोपाल में आयोजित 'ट्रेवल मार्ट' के अंतर्गत, फ्रांस, यूके, थाईलैंड और फिनलैंड जैसे देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था । इन अतिथियों को प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है ।
पचमढ़ी पहुंचने पर, उनका स्वागत स्थानीय आदिवासी संगीत व नृत्य और तुलसी माला के साथ भव्य तरीके से किया गया । अतिथियों ने बायसन लॉज, धूपगढ़, बी फाल, महादेव मंदिर, जटा शंकर, पांडव गुफा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया । पर्यटन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यह प्रयास पचमढ़ी और प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में विदेशी पर्यटकों के आगमन को बढ़ाने और उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए किया जा रहा है